अघ्यक्ष -पावर कारपारेशन ने हाईडिल परिसर में अवैध कब्जा देखकर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को दिया तत्काल हटाने के आदेश

6 / 100 SEO Score

सिर्फ एक अधिकारी को हटाना पर्याप्त नहीं है। चेयरमैन द्वारा मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को हटाने का आदेश देना सराहनीय कदम है, लेकिन यह भी स्पष्ट करता है कि अवैध कब्जे की जानकारी ऊपर तक थी।

तीखी रिपोर्ट:
“हाईडिल परिसर में अवैध कब्जों का खेल: चेयरमैन ने दिए कार्रवाई के आदेश, लेकिन संरक्षण किसका?”लखनऊ। हाईडिल परिसर में वर्षों से चल रहे अवैध कब्जों पर आखिरकार चेयरमैन की नजर पड़ी और मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया गया।लेकिन बड़ा सवाल यही है — क्या इतने लंबे समय तक ये कब्जे केवल एक अभियंता की नाक के नीचे ही फलते-फूलते रहे? या फिर इनके पीछे विभागीय मिलीभगत और ऊंचे संरक्षण की परछाइयां छिपी हैं?क्या सिर्फ ट्रांसफर से जवाबदेही पूरी हो जाती है, या फिर जांच आगे बढ़ेगी, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी?बिजली विभाग की छवि पहले ही भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामलों से घिरी हुई है, ऐसे में इस मामले को सिर्फ स्थानांतरण तक सीमित करना जनता के साथ अन्याय होगा।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!