निःशुल्क चिकित्सा सुविधा में दीनदयाल अस्पताल ने बनाया कीर्तिमान, प्रदेश में हासिल किया अग्रणी स्थान

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय (डीडीयू हॉस्पिटल) ने निःशुल्क चिकित्सा सेवा में कीर्तिमान स्थापित करते हुए पूरे प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2021 से 2025 तक लगातार बेहतर सेवाएं देकर इस अस्पताल ने आम जनमानस के लिए स्वास्थ्य सुविधा की नई मिसाल पेश की है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन तथा चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासन की सतत निगरानी है। उनके नेतृत्व में चिकित्सालय की टीम ने मरीजों को समर्पित भाव से सेवा दी।

मरीजों के आंकड़े …

• ओपीडी में अब तक 11,25,590 मरीजों को देखा गया।
• इंडोर सेवाओं के अंतर्गत 58,684 मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया गया।
• टेलीमेडिसिन सेवा के तहत 1,29,386 मरीजों को घर बैठे मुफ्त परामर्श दिया गया।
• निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा से 60,958 मरीजों को लाभ मिला।
• एनसीडी क्लिनिक में 86,088 मधुमेह एवं हाईपरटेंशन के मरीजों को दवा और परामर्श के साथ इलाज मिला।
• पैथोलॉजी में 73,33,635, एक्स-रे 1,85,456, सीटी स्कैन 69,947, और अल्ट्रासाउंड 58,915 जांचें की गईं।
• आभा आईडी पंजीकरण एवं नेक्स्ट जेन स्कैन शेयर तकनीक के माध्यम से पिछले तीन वर्षों में 5,40,250, जबकि 2025 में 1,37,000 रजिस्ट्रेशन हुए।

वर्ष 2025 में 189 लैप्रोस्कोपिक ऑपरेशन किए गए। साथ ही, चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा किए गए शोध कार्य को JAMP इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एकेडमिक मेडिसिन एंड फार्मेसी में प्रकाशित किया गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना का विषय बना।
श्रावण मास को देखते हुए, डीडीयू चिकित्सालय ने कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए 10 बेड का विशेष कांवड़िया वार्ड स्थापित किया है। ताकि दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा मिल सके।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने कहा कि यह उपलब्धियां केवल अस्पताल की नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में एक प्रेरणादायक अध्याय हैं। भविष्य में भी इसी सेवा भाव से कार्य करते हुए जनमानस को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती रहेगी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!