माफिया अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे की संपत्ति कुर्क, 2820 वर्गमीटर भूमि की कुर्की…33.27 लाख है कीमत

7 / 100 SEO Score

हरदोई जिले में फर्रूखाबाद निवासी माफिया अनुपम दुबे के भाई की संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई है। अनुपम दुबे के भाई अमित दुबे के नाम सवायजपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सवायजपुर में ही 2820 वर्ग मीटर भूमि है। जब यह भूमि खरीदी गई थी, तब खेत के रूप में खरीदी गई थी। मौजूदा समय में यह भूखंड के तौर पर है।

कुर्की कराए जाने की प्रक्रिया प्रभारी तहसीलदार देशराज भारती की देखरेख में पूरी हुई। कुर्क की भूमि की मौजूदा कीमत सर्किल रेट के हिसाब से लगभग 33.27 लाख रुपये है। उल्लेखनीय है कि अनुपम दुबे वर्ष 2017 में बसपा के टिकट पर सवायजपुर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे। उन्हें तीसरा स्थान मिला था और लगभग 52 हजार वोट उन्होंने पाए थे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!