महंगाई की मार यूपी में सर्वाधिक
पूर्वांचल डिस्कॉम की ओर से विद्युत नियामक आयोग में घरेलू बिजली में 41 और कमर्शियल में 27 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। आयोग ने प्रस्तावित टैरिफ को मंजूरी दे दी तो घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को 10 से 12 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली बिल देना होगा। इसमें अगर इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी जोड़ ली जाए तो बिल 13 रुपये प्रति यूनिट बनेगा।
वर्तमान में एक किलोवॉट के उपभोक्ता 100 यूनिट पर 6.60 रुपये के हिसाब से 660 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। जबकि, प्रस्तावित प्रति दर पर यूनिट 8.40 रुपये हो जाएगी। दो किलोवॉट पर 200 यूनिट पर 6.73 दर प्रति यूनिट के हिसाब से 1345 रुपये बिल आता है। प्रस्तावित ट्रैरिफ पर यह 9.15 रुपये के हिसाब से 1830 रुपये हो जाएगा। तीन किलोवॉट के कनेक्शन वाले उपभोक्ता प्रतिमाह 300 यूनिट पर 6.85 रुपये की दर से 2055 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। प्रस्तावित टैरिफ लागू होने पर 9.40 रुपये की दर से उन्हें 2830 रुपये देने होंगे। पांच किलोवॉट के कनेक्शन पर 500 यूनिट पर वर्तमान में 7.15 दर प्रति यूनिट से 3575 रुपये बिल आता है। नए टैरिफ मे 300 यूनिट का 5000 रुपये का बिल आएगा।