सील बिल्डिंग में धड़ल्ले से लग रही अवैध दुकानें, नगर निगम और आवास विकास दोनों चुप

6 / 100 SEO Score

लखनऊ के भूतनाथ मार्केट में स्थित एक सील की गई बिल्डिंग में खुलेआम अवैध दुकानें लगाई जा रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि ये पूरा मामला भूतनाथ मार्केट पुलिस चौकी के ठीक सामने का है, इसके बावजूद न तो कोई पुलिस एक्शन हो रहा है और न ही नगर निगम या आवास विकास कोई कदम उठा रहा है।

यह बिल्डिंग आवास विकास द्वारा सील की गई थी, लेकिन अब यहां जबरदस्ती मार्केट संचालित की जा रही है। बिल्डिंग के मालिक का साफ तौर पर कहना है कि बिना अनुमति के लोग जबरन दुकानें लगा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बिल्डिंग में आए दिन विवाद, झगड़े और मारपीट जैसी घटनाएं होती रहती हैं। कई बार पुलिस केस भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

सवाल उठता है कि जब चौकी के सामने ही कानून का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, तो प्रशासनिक चुप्पी आखिर क्यों?

क्या नगर निगम और आवास विकास की लापरवाही किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही है?

Share

Leave a Reply