राजस्थान में नाराज़ बीजेपी विधायक ने डिप्टी एसपी के पाँव छूकर विरोध का अनूठा तरीक़ा अपनाया..!

6 / 100 SEO Score

*राजस्थान :बांसवाड़ा जिले में बीजेपी विधायक कैलाश मीणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पार्टी नेता और जनता का काम नहीं होने पर सत्ता पक्ष के विधायक ने डिप्टी एसपी के पैर छुए. मीणा पार्टी कार्यकर्ता के पोते की खुदकुशी और एक अन्य व्यक्ति के जमीन विवाद में थाने पर पहुंचे हुए थे.*

आरोप है कि थानेदार इन दोनों ही मामले में कई बार कहने के बावजूद कार्रवाई नहीं कर रहे थे और आरोपियों को बचा रहे थे. थाने पर हंगामे की खबर पाकर डिप्टी एसपी सुदर्शन पालीवाल भी वहां पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही विधायक भड़क गए. उन्होंने पीड़ितों का काम कराने के लिए डिप्टी एसपी के सामने पहले हाथ जोड़े और फिर उनके पैर छूकर इंसाफ की गुहार लगाई.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!