*थाना- महराजगंज*
*पूर्व की घटना/इतिहास –*
दिनांक 10.11.2023 को वादी मुकदमा चन्द्रप्रकाश यादव पुत्र श्री नन्हकू यादव ग्रा0 युसूफपुर पो0 नेवादा थाना महराजगंज जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अज्ञात चोरों द्वारा ईंट भट्ठा के झुग्गी से 06 मोबाइल व रुपया चोरी कर ले गये है, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 350/23 धारा 380 भादवि बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत हुआ जिसकी विवेचना उ0नि0 सुभाषचन्द्र दुबे द्वारा सम्पादित की जा रही है । विवेचना से अभियुक्त 1. अनिल नोना पुत्र लालपति निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ उम्र 19 वर्ष 2. सोनू नोना पुत्र बबलू नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जिला आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष का नाम अभियुक्तगण का बयान से प्रकाश में आया है ।
*गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–*
दिनांक 27.11.2023 को उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1. सोनू नोना पुत्र बबलू नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष व 2. अनिल नोना पुत्र लालपति निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष को समय करीब 10.55 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्त सोनू नोना के पास से एक मोवाइल, 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ तथा अभियुक्त अनिल नोना के पास से तीन मोबाईल बरामद हुआ है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सोनू नोना के विरूद्ध मु0अ0सं0 375/23 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक- 09.11.2023 की रात मे ईट भट्टा ग्राम चौरासी पर झुग्गी मे घुसकर मोबाइल चोरी किया गया था । जिसको हम लोग आज बेचने जा रहे थे कि आप लोगो ने आकर हमे पकड़ लिया बरामद तमन्चा के बारे में पूछने पर बताते है कि साहब हम लोग इससे लोगो को डराने के लिए अपने पास रखे है।
*पंजीकृत अभियोग-*
1- मु0अ0सं0 375/23 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज आजमगढ
1. मु0अ0सं0 350/23 धारा 380/411 थाना महराजगंज आजमगढ
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
1. सोनू नोना पुत्र बबलू नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष
2. अनिल नोना पुत्र लालपति निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी का विवरणः-*
1. अभियुक्त सोनू नोना के पास से एक मोवाइल, व 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ ।
2. अभियुक्त अनिल नोना के पास से तीन मोबाईल बरामद होना ।
*आपराधिक इतिहास-*
अभियुक्त- सोनू नोना पुत्र बबलू नोना निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 21 वर्ष
1.मु0अ0सं0 350/23 धारा 380/411 थाना महराजगंज आजमगढ
2.मु0अ0सं0 375/23 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 24/21 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
अभियुक्त- अनिल नोना पुत्र लालपति निवासी कोलमोदीपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ उम्र 19 वर्ष
1.मु0अ0सं0 350/23 धारा 380/411 भादवि थाना महराजगंज जनपद आजमगढ
*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
प्र0नि0 श्री कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में उ0नि0 शैलेश कुमार यादव मय हमराह हे0का0 देवेन्द्र गिरी ,हे0का0 भीम प्रसाद व का0 मिथिलेश पासवान थाना महराजगंज आजमगढ