दिल्ली पुलिस ने AQIS (अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट) से जुड़े आतंकी मोहम्मद फैक के घर पर मारा छापा

9 / 100 SEO Score

गुजरात एटीएस द्वारा हाल ही में गिरफ्तार किए गए AQIS आतंकवादी मोहम्मद फैक से जुड़े इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस की एक टीम ने उसके दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की।

इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं, जिन्हें जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच के तहत आतंकवादी मोहम्मद फैक के परिवार के कुछ सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, ताकि उसके नेटवर्क, संपर्कों और संभावित गतिविधियों के बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।
दिल्ली पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियां इस मामले में संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!