बी. एच. यू. के कान, नाक, गला विभाग में चल रही थीयरॉइड की दो दिवसीय वर्कशॉप संपन्न हुई।

6 / 100 SEO Score

यह दो दिवसीय वर्कशॉप २४-२५ जुलाई को आयोजित की गई थी,
जिसमें थायरॉइड में गाँठ से पीड़ित २० मरीजों का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।
सभी मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस वर्कशॉप में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 30 डॉक्टरों ने भाग लिया
तथा थायरॉइड ऑपरेशन की आधुनिक तकनीकों को सीखा।

सभी ऑपरेशन लोकल एनेस्थीसिया (सुन्न करके) किए गए,
जबकि आमतौर पर ये ऑपरेशन जनरल एनेस्थीसिया (बेहोश करके) किए जाते हैं|

बी. एच. यू. के ई. एन. टी. विभाग में यह तकनीक लंबे समय से अपनाई जा रही है,
और इस वर्कशॉप के माध्यम से देश के अन्य हिस्सों से आए डॉक्टरों को
यह तकनीक सिखाई गई,
ताकि वे अपने-अपने केंद्रों पर इस विधि से ऑपरेशन कर सकें
और वहाँ के मरीजों को भी इसका लाभ मिल सके।

इस वर्कशॉप में ऑपरेशन करने वाली टीम में
प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार, प्रो. (डॉ.) विश्वभर सिंह,
डॉ. एस. के. अग्रवाल, डॉ. शिवा एस, डॉ. रामराज यादव,
डॉ राहुल, और जूनियर डॉक्टर शामिल थे। आस पास अस्पताल से डॉ संजय कुमार, डॉ दीपक कुमार मिश्रा, डॉ शिशुपाल यादव अये है |

Share

Leave a Reply