फीडर रिव्यू पर संतोषजनक जानकारी न देने पर आजमगढ़ के मुख्य अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

6 / 100 SEO Score

लखनऊ, 28 जुलाई 2025। प्रदेश के विद्युत वितरण निगमो के कार्यो की समीक्षा बैठक में अपने क्षेत्र के फीडरों के बारे में सही एवं सम्यक जानकारी न देने पर आजमगढ़ के मुख्य अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये गये। उ0प्र0 पावर कारपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष डॉ0 आशीष कुमार गोयल ने समीक्षा करते हुये कहा है कि सभी क्षेत्रों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश के सभी फीडरों की लगातार मानीटरिंग की जाये। अधीक्षण अभियंता से लेकर एसडीओ , जे ई तक फीडर मेनेजर बनाए जाए.
अध्यक्ष ने कहा कि फीडर वाइज एस0डी0ओ0, जे0ई0, टी0जी0-2 एवं संविदाकर्मी की जिम्मेदारी तय हो। इसमें विद्युत आपूर्ति, विद्युत बिल वसूली, वाणिज्यिक एवं तकनीकी लाइन हानियॉ सहित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। फीडर वाइज सारे डाटा उपलब्ध रहें।

Share

Leave a Reply