हिंदुस्तान अकाडमी एवं डी.ए.वी. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी 01अगस्त को भव्यआयोजन,

7 / 100 SEO Score

आजमगढ़। राष्ट्रीय फलक पर जनपद के नाम रोशन करने वाले जनपद के प्रख्यात साहित्यकार स्व0 डॉ0 कन्हैया सिंह की जयन्ती के अवसर पर हिंदुस्तानी अकादमी, प्रयागराज और हिन्दी विभाग डी ए वी पी जी कॉलेज के सयुंक्त तत्वावधान में *डॉ0 कन्हैया सिंह का साहित्यिक प्रदेय* विषय पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जिसमें हिंदी साहित्य के मूर्धन्य विद्वानों के साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में, महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय के कुलपति प्रो0 संजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थित रहेगी ।
संगोष्ठी की संयोजक प्रो0 गीता सिंह ने बताया कि,इस अवसर पर गत वर्ष से प्रारम्भ *डॉ0 कन्हैया सिंह साहित्य सम्मान* से हिंदुस्तानी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 उदय प्रताप सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
सह संयोजक अवनीश राय ने बताया कि संगोष्ठी के उपरान्त सायं 5 बजे से कवि सम्मेलन का भी आयोजन है जिसमें जनपद के मशहूर कवियों द्वारा काव्यपाठ प्रस्तुत किया जाएगा।
प्राचार्य प्रो0 प्रेमचंद्र यादव एवं प्रबन्धक आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि यह डी ए वी के लिए गर्व का विषय है कि, मशहूर राष्ट्रवादी चिंतक और वरिष्ठ साहित्यकार डॉ0 कन्हैया सिंह की कर्मस्थली यह महाविद्यालय ही रहा जो उनके गौरव और अप्रतिम कर्म का साक्षी रहा है।ऐसे कार्यक्रम में, शोधार्थियों, विद्वज्जनों और सुधी जनों को हम विनम्रतापूर्वक आमंत्रित करते हैं कि इस अवसर का सभी लाभ उठायें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!