_कौशांबी में तेज बारिश में कच्चा मकान गिरा, मां-बेटी की मौत, एक की हालत गंभीर_

6 / 100 SEO Score

कौशांबी: मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में शनिवार रात तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसे में एक महिला और उसकी दो बेटियां मलबे में दब गईं. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटी की मौत हो गई. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है.
घटना मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है. जहां बहादुरपुर के रहने वाले महाराजदीन रैदास अपनी 55 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी और दो बेटियों 19 वर्षीय साधना और 17 वर्षीय आराधना के रविवार की सुबह साथ घर में थे, तभी तेज बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया, जिसमें प्रेम देवी और उनकी दो पुत्रियां साधना और आराधना दब गई.
सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचकर कड़ी मेहनत कर तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान प्रेम देवी और साधना की मौत हो गई. जबकि आराधना गंभीर रूप से घायल है.

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह मंझनपुर पुलिस को बहादुरपुर गांव में मकान गिरने की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां मां-बेटी की मौत हो गई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!