जेई के 2300 से अधिक पदों पर जल्द होगी भर्ती

7 / 100 SEO Score

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग 2300 अवर अभियंता के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। विभिन्न विभागों से उसे भर्ती संबंधी प्रस्ताव मिल चुके हैं। भर्ती नियमावली के आधार पर पदों का मिलान किया जा रहा है और जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगने की तैयारी है।
राज्य सरकार ने समूह ‘ग’ तक के पदों पर भर्ती का अधिकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को दे रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिक्त पदों को भरने के लिए विभागों से आयोगों को ई-अधियान पोर्टल से प्रस्ताव भेजने का निर्देश दे रखा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को लगातार भर्ती संबंधी प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं। आयोग को अवर अभियंता के 2303 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव अब तक मिल चुके हैं। इसमें अवर अभियंता सिविल के 1625, इलेक्ट्रिकल के 302 व विद्युत यांत्रिक के 376 पद हैं। अवर अभियंता सिवल के सबसे ज्यादा पद कृषि निदेशालय में 110 और निकाय निदेशालय में 160 हैं। आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में अवर अभियंता विद्युत यांत्रिक के 49, जल निगम नगरीय में 26 व सिंचाई एवं जल संसाधन निदेशालय में 254 हैं।

Share

Leave a Reply