जिला स्तरीय कूडो चैंपियनशिप में अतरौलिया के बच्चों का रहा दबदबा

10 / 100 SEO Score

अतरौलिया। आजमगढ़ जिले के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय कूडो चैंपियनशिप 2025-26 में अतरौलिया के बच्चों का दबदबा रहा। अल्टीमेट स्पोर्ट्स क्लब अतरौलिया में सीखने वाले कई बच्चों ने गोल्ड मेडल,कई ने सिल्वर तो कई ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। अल्टीमेट स्पोर्ट्स क्लब के संचालक प्रियम मिश्रा ने कहा कि हमारे यहां बच्चों को जूडो कराटे से लेकर तमाम तरह का प्रशिक्षण दिया जाता है। लड़के ही नहीं हमारे यहां लड़कियों को भी जूडो कराटे सिखाया जाता है। जिससे लड़कियां नौकरी के एक बेहतर विकल्प के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा करने में भी सफल रहती हैं। मैं इस क्षेत्र के तमाम अभिभावकों से कहना चाहूंगा कि नौकरी की बात ही छोड़ दीजिए स्वयं की सुरक्षा के लिए भी जूडो कराटे बहुत आवश्यक है। अल्टीमेट स्पोर्ट्स क्लब की कोच मुस्कान ने सभी अभिभावकों से अपील किया कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी बेहद ही आवश्यक है। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ होता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का भी विकास होता है। इसलिए खेल अत्यंत आवश्यक है। यदि सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो भी जूडो कराटे सीख कर लड़कियां अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं। गोल्ड मेडल पाने वालों में आर्यन पांडेय,शिवी, प्रांजल मौर्य, प्रेक्षा तिवारी, अनुप्रावि, प्रियांशी, रिद्धिमा तिवारी, राधिका विश्वकर्मा, अवनी वर्मा, आदिश सिंह, सिल्वर मेडल पाने वालों में अंकित कुमार, अरुणिमा तिवारी, आर्या, अमित कुमार, शिखर सिंह और ब्रॉन्ज मेडल पाने वालों में क्षितिज श्रीवास्तव और नम्रता शामिल हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!