शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे असम के राज्यपाल

6 / 100 SEO Score

रामनगर/वाराणसी असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुरुवार पूर्वाह्न रामनगर पहुंचे सबसे पहले वह तपोवन स्थित एक निजी विद्यालय में रुद्राभिषेक के कार्यक्रम में परिवार के साथ शामिल हुए। उसके घंटों लोगों से मुलाकात करने के बाद वह रामपुर स्थित भाजपा पार्षद लल्लन सोनकर के आवास पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। लल्लन एक महीने पूर्व एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। फिर वह दूर्ग रोड पर स्थित मां मंशा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद वह शास्त्री चौक निवासी पत्रकार मनोज श्रीवास्तव के आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। बताया जाता है कि मनोज श्रीवास्तव के बड़े भाई स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव का 12 जून को निधन हो गया था वहां श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया। आधा घंटे रुकने के बाद वह रामनगर मच्छरहट्टा निवासी एडवोकेट विष्णु श्रीवास्तव के आवास पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों से मिलकर दुख प्रकट किया। बताया जाता है कि विष्णु श्रीवास्तव के माता जी का पिछले दिनों निधन हो गया। वह कुछ देर बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल, डाक्टर अशोक राय, लालवानी, सुरेश सिंह, शैलेन्द्र किशोर पांडेय, अशोक जायसवाल, रितेश पाल गौतम, मनोज यादव, राजकुमार सिंह, शुभम् सिंह, अंकित राय, भैय्यालाल सोनकर सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!