छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में तीन खौफनाक हत्याएं: मोबाइल को लेकर दोस्त को मारा चाकू, पुरानी रंजिश में दो की हत्या

7 / 100 SEO Score

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और दुर्ग जिले में बीते 24 घंटे में चाकू से मारपीट कर तीन युवकों की मौत हो गई है।बिलासपुर में मोबाइल मांगने पर मना करने पर युवक ने दोस्त के सीने में चाकू घोंप दिया, जबकि दुर्ग के भिलाई में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों को चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

बिलासपुर में मोबाइल को लेकर हुई दोस्ती से दुश्मनी

बिलासपुर के सिटी कोतवाली इलाके में रक्षाबंधन से ठीक पहले एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। गणेश रजक ने अपने दोस्त दीपक साहू से मोबाइल मांगना चाहा, लेकिन मना करने पर उसने चाकू निकालकर दीपक के सीने पर हमला कर दिया। दीपक खून से लथपथ सड़क पर गिर गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
दोनों दोस्त हाल ही में झारखंड के बैद्यनाथ धाम में कांवड़ यात्रा में साथ गए थे, जहां से विवाद की शुरुआत हुई थी। गणेश नशे में था और दीपक को होटल के बाहर देखा, वहां पहुंचकर उसने यह वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद आरोपी गणेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दुर्ग में पुरानी रंजिश ने ली दो जानें

भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में दशहरा मंच पर निखिल और डब्बू के बीच हुई कहासुनी ने खूनी रंग ले लिया। निखिल ने चाकू से डब्बू और बीच-बचाव करने आए एक अन्य युवक गौरव को गंभीर चोटें पहुंचाईं। दोनों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, यह घटना दो दिन पहले डब्बू और निखिल के पिता के बीच हुए विवाद का परिणाम है। निखिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ में बढ़ती हुई हिंसा

राजनांदगांव में भी एक युवक ने अपने दोस्त की दिनदहाड़े चाकू से हत्या कर दी थी, जो उसके जन्मदिन के दिन हुआ। यह हत्या नशे में हुई मामूली विवाद के चलते हुई थी।

® *_दिल्ली के जैतपुर में दर्दनाक हादसा: दीवार गिरने से सात की मौत, भारी बारिश बनी वजह_*
नईदिल्ली। राजधानी के जैतपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की जान चली गई। सुबह करीब 9 बजे के आसपास तेज बारिश के बीच हरी नगर गांव के पास स्थित मोहन बाबा मंदिर के पीछे बनी झुग्गियों पर करीब 50 फीट लंबी दीवार गिर पड़ी। हादसे के वक्त लोग अपने घरों में मौजूद थे।

सुबह 9:15 बजे मिली सूचना

जैतपुर थाना पुलिस के मुताबिक, सुबह 9:15 बजे कॉल मिली कि एक बड़ी दीवार गिरने से लोग मलबे में दब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

आठ लोग मलबे में दबे, सात की मौत

रेस्क्यू टीम और स्थानीय लोगों की मदद से 8 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया, जिनमें चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। सभी को एम्स और सफदरजंग अस्पताल में ले जाया गया।
डॉक्टरों ने पुष्टि की कि इनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लगातार हो रही भारी बारिश से दीवार कमजोर हो गई थी और दबाव बढ़ने से वह झुग्गियों पर गिर गई।

इलाके में मातम और शोक

हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे रहे, लेकिन लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आईं। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मदद का भरोसा दिया है और घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Leave a Reply