वाराणसी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा रविवार से मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी। स्वतंत्रता आंदोलनों से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रविवार को रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अभियान को सफल बनाने की रूपरेखा खींची।
क्षेत्र अध्यक्ष ने बताया कि 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में तिरंगा यात्रा निकलेगी। 12 से 14 अगस्त तक स्मारक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राकेश शर्मा, राजेश राजभर आदि मौजूदर रहे।