जय बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा “हिंदू” ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

6 / 100 SEO Score

अयोध्या।
जय बजरंग सेना उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित कृष्णानंद शर्मा ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त हमारे देश की स्वतंत्रता, त्याग और बलिदान का पावन पर्व है। यह दिन हमें उन वीर शहीदों के अदम्य साहस की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया।

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रगौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। इसमें केसरिया रंग साहस और बलिदान का, सफेद रंग शांति और सत्य का, तथा हरा रंग समृद्धि और प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है। तिरंगे के मध्य स्थित अशोक चक्र धर्म, न्याय और सतत प्रगति का प्रतीक है।

पंडित कृष्णानंद शर्मा हिंदू ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में सदैव एकजुट रहें, समाज में प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखें तथा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह संकल्प दिलाता है कि हम अपने देश को और अधिक समृद्ध, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

“वंदे मातरम्, जय हिंद!”

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!