उप जिलाधिकारी तथा रोहनिया विधायक व पूर्व राज्य मंत्री ने किया झंडारोहण
राजातालाब/वाराणसी।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के राजातालाब तहसील पर उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार, आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख नगीना सिंह पटेल, बीरभानपुर स्थित अपने आवास पर पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल तथा पूर्व विधायक रोहनिया महेंद्र सिंह पटेल, नगर पंचायत कार्यालय गंगापुर में चेयरमैन स्नेह लता सेठ पत्नी संतोष सेठ,बढईनी स्थित यू पी एकेडमी पर रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस उदय प्रताप प्रधान,जख्खिनी स्थित राजकीय महाविद्यालय पर प्राचार्य प्रो.डॉ.संतोष सिंह, बंगालीपुर स्थित वाराणसी पब्लिक स्कूल में उप प्रबंधक शशिकांत गुप्ता एवं प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर रोहनिया में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, तोहफापुर प्राथमिक विद्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव,बसंतपट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय पर सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष शशि यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजी लाइन पर अधीक्षक नवीन सिंह,शाहंशाहपुर स्थित सब्जी अनुसंधान संस्थान में निदेशक राजेश कुमार,बीआरसी आराजी लाइन पर खंड विकास अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव,
के बी एन लायन एनक्लेव सोसाइटी में अध्यक्ष डॉ ए बी राय,ढ़ढोरपुर स्थित चमेला देवी बालिका विद्यालय पर प्रधानाचार्य प्रेम यादव इत्यादि लोगों ने राष्ट्रगान के साथ झंडारोहण कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आजादी का जश्न मनाया। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में छात्रों द्वारा देश भक्ति गीतों के साथ विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।