नेपाल के उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम उपराष्ट्रपति देंगे सार्क इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड-2025

7 / 100 SEO Score

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सतीश चंद शुक्ला 24 को होंगे काठमांडू में सम्मानित

बरहलगंज (गोरखपुर)। वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सतीश चंद शुक्ला को उनकी दीर्घकालीन पत्रकारिता, साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सार्क इंटरनेशनल प्राइड अवॉर्ड-2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें 24 अगस्त 2025 को नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित यलो पगोडा होटल में आयोजित भव्य अंतर्राष्ट्रीय समारोह में प्रदान किया जाएगा।
इस आयोजन की नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति जस्टिस (सेवानिवृत्त) परमानंद झा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जबकि नेपाल के उप प्रधानमंत्री प्रकाश सिंह मान मुख्य अतिथि के रूप में सम्मान प्रदान करेंगे। यह ऐतिहासिक आयोजन धरा धाम इंटरनेशनल, बुद्धिष्ठ वर्ल्ड पीस फाउंडेशन, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है, जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि एवं अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां सम्मिलित होंगी।
डॉ. सतीश चंद शुक्ला लंबे समय से अपने लेखन और पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक चेतना, राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं मानवीय मूल्यों को प्रबल करने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों ने समाज में सकारात्मक सोच और जनजागरण की एक नई दिशा स्थापित की है।
डॉ. शुक्ला के इस सम्मान पर धरा धाम इंटरनेशनल के संस्थापक एवं मानद कुलपति संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील दुबे, कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य अधिशाषी अधिकारी (धरा धाम इंटरनेशनल – बैंकॉक) डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय, बुद्धिष्ठ वर्ल्ड पीस फाउंडेशन नेपाल के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मगुरु लामा ध्याछो रिनपोछे, दिव्य प्रेरक कहानियाँ एवं मानवता अनुसंधान केंद्र के प्रमुख डॉ. अभिषेक कुमार, क्वीन ऑफ एशिया डॉ. पूजा निगम तथा एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निदेशक डॉ. नारायण यादव, इंडियन नेशनल जर्नलिस्ट कोऑर्डिनेट कमेटी के चेयरमैन सरदार दिलावर सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!