खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया विरोध पत्र।
खबर उत्तर प्रदेश जनपद बलिया के बेल्थरा रोड से है जहा सीयर ब्लॉक के पंचायत सहायकों ने आज एग्रीस्टैक डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य को लेकर विरोध दर्ज करते हुए तेज़ तर्रार खंड विकास अधिकारी श्री फैसल आलम को ज्ञापन सौंपा। यह विरोध पंचायत सहायक यूनियन सीयर के बैनर तले दर्ज किया गया,जिसमें पंचायत सहायकों ने खुद को इस अतिरिक्त कार्य से अलग किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि शासनादेश के अनुसार खरीफ मौसम 2025 से डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) का कार्य लेखपालों के स्थान पर निजी सर्वेयरों द्वारा संपन्न कराया जाना है,जिसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग को सौंपी गई है। सर्वेयरों का चयन,मानदेय व प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था कृषि विभाग द्वारा की जा रही है।
पंचायत सहायकों ने कहा कि इस कार्य से जुड़े तकनीकी संसाधनों जैसे उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल फोन,सॉफ्टवेयर प्रशिक्षण व नेटवर्क सुविधाओं का घोर अभाव है। साथ ही पंचायत सहायक ग्राम पंचायत सचिवालय का एकमात्र कर्मचारी होता है,ऐसे में उसके फील्ड में रहने से पंचायत संचालन बाधित होता है।
यूनियन अध्यक्ष श्री राजन साहू ने कहा कि यह सर्वे कार्य पूर्णत कृषि विभाग का दायित्व है। पंचायतीराज विभाग की नियमित कार्यसूची में यह सम्मिलित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्य के लिए प्रति गाटा या प्रति प्लॉट जो राशि प्रस्तावित है,वह अत्यंत अल्प है और अपमानजनक है।
मुख्य मांगें:
पंचायत सहायकों को डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य से तत्काल पृथक किया जाए।
यदि यह कार्य देना अनिवार्य हो, तो पंचायत सहायकों को उच्च तकनीकी संसाधन जैसे स्मार्टफोन आदि उपलब्ध कराए जाएं।
प्रोत्साहन राशि के स्थान पर सम्मानजनक मानदेय सुनिश्चित किया जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में विशाल प्रजापति,दिनेश यादव,अर्चना, रोशनी,शिम्पी,पूजा,मयंक, सुशील,प्रियांशी,अमृता,वर्षा,रेनू, प्रियंका,श्वेता,सुरुचि,रविन्द्र, अनुराग किशन,आशीष,गौरव, किरन,पिंकी,अंकिता,शशिकला, हेमा,अभिषेक सहित दर्जनों पंचायत सहायकों ने भाग लिया और एक स्वर में अपनी मांगों को दोहराया।
समाप्त संपर्क:राजन साहू
अध्यक्ष पंचायत सहायक यूनियन सीयर।