बीकापुर अयोध्या : अध्यापक की पिटाई से बेहोश हुई छात्रा, परिजनों का आक्रोश

6 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग न्यूज़

अयोध्या।
बीकापुर क्षेत्र के भारती इंटर कॉलेज में एक छात्रा के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार इंटरमीडिएट की एक छात्रा को अध्यापक ने इतनी बुरी तरह पीटा कि वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।

बेहोशी की हालत में छात्रा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकापुर की एसडीएम श्रेया ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव को तत्काल मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल शुरू की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं शिक्षा के मंदिर को कलंकित करती हैं और जिम्मेदार अध्यापकों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। फिलहाल छात्रा का जिला अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!