आगरा रेल मंडल में जनशताब्दी एक्सप्रेस को मरम्मताधीन असुरक्षित ट्रैक पर मोड़े जाने की बड़ी लापरवाही सामने आने पर रेलवे ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक कंट्रोलर को निलंबित कर दिया।

9 / 100 SEO Score

घटना मंगलवार सुबह हुई, जब दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन को गलत ट्रैक पर भेजा गया था। लोको पायलट ने ट्रैक पर लगाए गए लाल झंडे को देखकर समय रहते ट्रेन रोक दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आधिकारिक प्रवक्ता प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जांच पूरी होने तक दोनों कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। रेलवे ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में इस तरह की चूक न हो।

Share

Leave a Reply