– *बच्चें को बिना खाये पीये स्कूल में ही बीतानी पड़ी पूरी रात, परिजन तलाशते रहे बच्चे को*
– *सेवरही के हफुआ चतुर्भुज स्थित परिषदीय विद्यालय का मामला*
– *ग्रामीणों के विरोध के बाद बीईओ सेवरही ने दिया कार्रवाई का आश्वासन*
*सलेमगढ़ (एसएनबी) सेवरहीं विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय हफुआं चतुर्भुज में सोमवार को एक हैरान करने वाली और लापरवाही भरी घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल में एक बच्चे को हेडमास्टर और स्टाफ ने गलती से क्लासरूम में बंद कर दिया। सेवरही से आई यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा उदाहरण है, बल्कि मानवता को भी शर्मसार करने वाली है। सोमवार को प्राथमिक विद्यालय हफुआ चतुर्भुज में 8 वर्षीय छात्र आयुष कुमार को स्कूल स्टाफ ने कक्षा में ही छोड़कर ताला जड़ जल्दी बाजी में घर चले गए थे।*
*प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर में शिक्षकों ने क्लास रूम में एक छात्र को सोता छोड़ ताला जड़ दिया।जिसमें छात्र करीब 18 घंटे तक बेसूध पड़ा रहा। सुबह मंगलवार को बगल के मंदिर में पूजा करने गये लोगों ने कमरे से उठते रोने की आवाज़ सुनी तो मामला उजागर हुआ और लोगों ने खिड़की से खाने पीने का सामना दिया और बच्चे का रेस्क्यू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आठ वर्षीय आयूष ठाकुर पुत्र नन्दलाल ठाकुर गांव के स्कूल में पढ़ने गया था। और वो वहीं पढ़ाने के क्रम में ही अपने क्लास में सो गया। स्कूली शिक्षकों के लापरवाही का आलम यह रहा कि घर जाने के जल्दी जल्दी में कक्ष का बिना निरिक्षण किये सभी कमरों में ताला जड़ दिया गया। इधर देर साम तक लड़के की मां सारदा देवी पूरे गांव में बच्चे की खोज करती रोती बिलखती रही पर कहीं कुछ पता नहीं चल सका करीब 18 घंटे बंद कमरे में समय काटने के बाद अगली सुबह यानी मंगलवार को सुबह बगल स्थिति मंदिर पर लोग पूजा करने गये तो आहट सुन बच्चे के सब्र का बांध टूट गया और सिसक सिसक कर रोने लगा। आवाज सुन जब लोगों ने खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो लोग हैरान हो गये जल्दी जल्दी में लोगों ने बिस्कुट पानी व प्रसाद बच्चे को खिलाया गया और शिक्षकों को सूचना दे स्कूल का ताला खोल ग्राम प्रधान चन्दन ठाकुर व ग्रामीणों के मौजूदगी में बच्चे को उसके मां के हवाले किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य नन्दजी यादव ने बताया यह सब ग्रामीणों की साज़िश है। इस संबंध में बीईओ सेवरही डॉ प्रभात चंद राय ने बताया मामला संज्ञान में आया हुआ है ।जांच कर सभी दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई हर हाल में की जायेगी।*