Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the rank-math domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
देशभर में फैला मजीद का नेटवर्क,मिले 21 बैंक खाते, विदेशी फंडिंग की आशंका - Saty Savera

देशभर में फैला मजीद का नेटवर्क,मिले 21 बैंक खाते, विदेशी फंडिंग की आशंका

7 / 100

बरेली। उत्तर प्रदेश बरेली में पकड़े गए धर्म परिवर्तन कराने वाले गिरोह का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। धर्म परिवर्तन माफिया छांगुर गैंग की तर्ज पर बरेली में काम कर रहे अब्दुल मजीद के गैंग को पाकिस्तान समेत अन्य देशों से फंडिंग की आशंका में पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर हैं, लेकिन भविष्य में जांच से स्थिति और स्पष्ट होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। मजीद के तीन और पत्नी के दो खातों में 13 लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन है। पकड़े गए चारों आरोपियों के कुल 21 बैंक खाते मिले हैं।

भुता क्षेत्र में पकड़े गए अब्दुल मजीद के गैंग का बलरामपुर में धर्म परिवर्तन गैंग चलाने वाले छांगुर से कोई सीधा मतलब नहीं निकला है, लेकिन अधिकारी भविष्य की जांच में कनेक्शन निकलने की आशंका से इन्कार भी नहीं कर रहे हैं। बरेली शहर में कट्टरवादी हैदरी दल की गतिविधियां पहले ही सामने आ चुकी हैं, उसमें भी मदरसा और धर्मस्थलों से जुड़े लोग सक्रिय थे।

मजीद के गैंग की खासियत ये है कि इसके सदस्यों ने सोशल मीडिया पर कई ग्रुप बना रखे थे। इन ग्रुपों में धार्मिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक और अन्य आधुनिक सोच के मुस्लिम विद्वानों के ऑडियो,वीडियो शेयर किए जाते थे। मुस्लिम झुकाव वाले हिंदू लेखकों और विद्वानों का साहित्य डाला जाता था।साथ ही समुदाय विशेष की लड़कियों के फोटो और वीडियो डाले जाते थे। ग्रुप में शामिल हिंदू लोगों से चैट कराई जाती थी। सभी आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लेकर यह डाटा पुलिस ने सुरक्षित कर लिया है। इनकी कॉल डिटेल निकाली जा रही है।

मजीद के तीन और पत्नी के दो खातों में 13 लाख रुपये से ज्यादा का लेनदेन है।दर्जी का काम करने वाले सलमान के 12 खाते मिले हैं,जिनमें से छह उसकी पत्नी के हैं।इन खातों में उसकी हैसियत से कहीं ज्यादा पैसा मिला है।आरिफ और फहीम के दो-दो खाते मिले हैं,जिनकी जांच जारी है।

बता दें कि गैंग धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया में ऐसे शिकार चुनता था।तलाकशुदा या पारिवारिक कलह से परेशान लोग,अकेले रहने वाले या सामाजिक रूप से कटे हुए लोग,भावनात्मक और मानसिक प्रभाव डालना,मूल धर्म को समस्या की जड़ के रूप में प्रस्तुत करना,ज़ाकिर नाइक की वीडियो और ऑडियो सामग्री और पाकिस्तानी धर्मगुरु जैसे ईआर मिर्ज़ा की वीडियो से प्रभावित करना।गैंग का लालच देने का तरीका,आर्थिक मदद (नकद, मोबाइल, खाना, कपड़े),नौकरी या शादी का प्रलोभन,धर्म परिवर्तन का उद्देश्य,परिवार औल समाज से दूरी बनाने की सलाह,धार्मिक रीति-रिवाज,धार्मिक प्रचार सामग्री,जाकिर नाइक के वीडियो क्लिप, ऑडियो फाइलें और धर्म से संबंधित पुस्तकें।

बता दें कि अब्दुल मजीद ने देश के कई राज्यों की यात्रा की। उसकी विदेश यात्रा का कोई ब्योरा फिलहाल नहीं मिला है। उसके और गैंग के सदस्यों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पुलिस जांच कर रही है।बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/satysave/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481