इंदौर में गणेश चतुर्थी और पर्युषण पर मांस बिक्री पूरी तरह बैन, सख्त कार्रवाई के आदेश

10 / 100 SEO Score

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में हिंदू और जैन समुदाय के प्रमुख त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. आने वाले त्योहारों के दौरान पूरे शहर में मांस की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने मंगलवार को बयान जारी कर बताया कि गणेश चतुर्थी (27 अगस्त), डोल ग्यारस (3 सितंबर), अनंत चतुर्दशी (6 सितंबर) और जैन धर्म का पर्युषण पर्व आने वाले दिनों में मनाया जाएगा. इन सभी अवसरों पर पूरे शहर में मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी.

मेयर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं. यदि कोई दुकानदार या व्यापारी इस प्रतिबंध का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply