आजमगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में नहाती हुई लड़कियों का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया युवक

6 / 100 SEO Score

ऐसे फूटा भांडाआरोप सिर्फ़ वीडियो बनाने तक का नहीं है. आरोप तो ये भी है कि आरोपी छात्राओं को धमका भी रहा था कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देगा.
यूपी के आजमगढ़ में एक गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में कैमरा लगाकर लड़कियों का वीडियो बनाने वाले को लड़कियों ने बड़ा सबक सीखा दिया है. हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को जब इसकी भनक हुई तो आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. मामला आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र की हीरापट्टी कॉलोनी का है.

कैसे पकड़ा गया आरोपी
यहां बने गर्ल्स हॉस्टल में पैरामेडिकल, पॉलिटेक्निक और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राएं परिवार के साथ रहती हैं. रविवार शाम नहा रही 10वीं की छात्रा ने रोशनदान पर मोबाइल देखा और शोर मचा दिया. अन्य छात्राओं ने मौके पर आरोपी हिमांशु राय को रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी हिमांशु राय भी इसी हॉस्टल में परिवार के साथ रहता है.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!