आईसीटी प्रतियोगिता रविन्द्र और अर्चिता सिंह को प्रथम स्थान डायट में हुई आईसीटी प्रतियोगिता

1 / 100 SEO Score

आईसीटी प्रतियोगिता रविन्द्र और अर्चिता सिंह को प्रथम स्थान
डायट में हुई आईसीटी प्रतियोगिता

में जनपद स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गाजीपुर उपशिक्षा निदेशक उदयभान के निर्देशन में किया गया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा विगत 6 वर्षों से आईसीटी अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिक्षकों के उत्कृष्ट आईसीटी नवाचारों को सराहा जा रहा है। वर्तमान समय में आईसीटी की बढ़ती उपयोगिता एवं शिक्षा में उसके उपयोग को ध्यान में रखते हुए कक्षा शिक्षण के दौरान आईसीटी का प्रयोग करने वाले शिक्षको ने प्रस्तुतिकरण किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ प्रवक्ता राजीव पाठक द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षकों द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान में, ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में, विद्यालय प्रबंधन में, छात्रों के पंजीकरण एवं उपस्थिति, हितधारको के साथ संवाद आदि में आईसीटी के उपयोगिता को परखा गया। जनपद से प्रत्येक ब्लॉक से एक महिला तथा एक पुरुष शिक्षक ने प्रतिभाग किया ।प्रतिभागियों के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु स्वामी सहजानंद महाविद्यालय से डॉ प्रमोद श्रीवास्तव , सीटीई वाराणशी से डॉ मनीष कुमार यादव एवम राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संदीप कुमार यादव ने निर्णायक रूप में रहे । प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में रविन्द्र मौर्य पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक मरदह ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान बिपिन चंद शुक्ला कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ी ने प्राप्त किया। महिला वर्ग में अर्चिता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान डॉ ऋतु श्रीवास्तव कंपोजित प्राथमिक विद्यालय डीलिया गाजीपुर ने हासिल किया। प्रथम एवम द्वितीय साथन आने वाले प्रतिभागी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी फरवरी 2024 में राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंत में प्रतियोगिता के नोडल समन्वयक हरिओम प्रताप यादव ने शिक्षकों के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिस प्रकार शिक्षकों ने आईसीटी से जुड़े कार्यों को प्रस्तुत किया उसे देख कर यह निश्चित हो गया कि अगर इसी प्रकार तकनीकी का उपयोग संप्रेषण एवं अभिप्रेरित किया गया तो बच्चों को सीखने में सहायता प्राप्त होगी। इस अवसर पर डॉ सर्वेश राय , राकेश कुमार यादव ,सुमन तिवारी, निधि आदि उपस्थित रहे ।

Share

Leave a Reply