दूसरे नाम से परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई चढ़ा पुलिस के हत्थे

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए की जा रही सख्ती के बीच रविवार को कोतवली पुलिस ने हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज, मैदागिन से एक मुन्ना भाई को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान नीकलेश कुमार निवासी कौशाम्बी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नीकलेश 7 सितंबर को पेट का एग्जाम देने निकलेश के नाम से परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। शक होने पर जब जांच की गई तो मामला खुल गया। पूछताछ में पता चला कि इससे एक दिन पहले यानी 6 सितंबर को भी उसने जेपी मेहता इंटर कालेज वाराणसी में निखलेश के नाम से परीक्षा दीया था, लेकिन वहां कोई पकड़ नहीं पाया। आरोपी ने अपना नाम मामूली बदलाव के साथ दो फार्म भरकर परीक्षा में शामिल होने की साजिश रची थी। पुलिस ने उसके पास से दो आधार कार्ड, एक निर्वाचन कार्ड और दो प्रवेश पत्र बरामद किए हैं। केंद्र प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना कोतवली प्रभारी दया शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर किया गया कार्यवाही।।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!