जनार्दन यादव व धनमुनी देवी को न्याय दिलाने की गुहार, डीएम, एसपी व मुख्यमंत्री से त्वरित कार्यवाही की मांग

ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

बलिया। थाना नगरा क्षेत्र के ग्राम हरदेला पकड़ी में पिंकी यादव पुत्री जनार्दन यादव की निर्मम हत्या कर देने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मृतका के पिता जनार्दन यादव व माता धनमुनी देवी ने मीडिया से बातचीत में गहराई से अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए डीएम बलिया, एसपी बलिया व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि शादी के छह महीने बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर बेटी पिंकी यादव को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा। उन्होंने कई बार थाना नगरा पुलिस को अवगत कराया, लेकिन दोषियों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

जनार्दन यादव ने कहा,
“हमने अपनी पूरी ज़िन्दगी की कमाई से अपनी बेटी की शादी की थी, लेकिन उसके साथ जो अत्याचार हुआ वह मानवता के खिलाफ है। दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्यवाही हो।”

मां धनमुनी देवी ने भी कहा,
“मेरी बेटी की हत्या कर देने वाले लोग बख्शे नहीं जाएं। हम डीएम, एसपी व मुख्यमंत्री से न्याय की आस लगाए बैठे हैं।”

पुलिस अधीक्षक बलिया ने मामले की गंभीरता से संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष थाना नगरा को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी बलिया व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु सूचित किया गया है।

जनहित में न्याय की इस अपील पर पूरा क्षेत्र नजर रखे हुए है।

Share

Leave a Reply