वाराणसी : साकेत नगर पार्क में हुई सफाई, जवानों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को साकेत नगर पार्क नंबर-1 में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण एवं स्वच्छता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सीआरपीएफ 95 बटालियन, सृजन सामाजिक विकास न्यास, नगर निगम और मालवीय शिक्षा निकेतन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने छात्रों, युवाओं और सृजन सामाजिक विकास न्यास के सदस्यों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया और स्वयं भी पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित वाराणसी बनाने में हर नागरिक को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि 95 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर बाला पुरकर ने उपस्थित लोगों से ऐसे नेक कार्यों में सहयोग देने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे पर्यावरणविद् अनिल कुमार सिंह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद पौधरोपण कराया गया और उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी सुधीर सिंह, ललित बहादुर सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राजीव पटेल, सीआरपीएफ से एस.के. पांडे और प्रवीण सिंह सहित भारी संख्या में जवान मौजूद रहे। वहीं मालवीय शिक्षा निकेतन के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। इस अवसर पर सभी ने संकल्प लिया कि वे अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण में निरंतर योगदान देंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!