गाजीपुर : नोनहरा थाना क्षेत्र में लाठीचार्ज के दौरान घायल युवक की मौत से तनाव

12 / 100 SEO Score

नोनहरा थाना क्षेत्र के रुकुंडीपुर गांव के निवासी सीताराम मिश्रा की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल।

मृतक सीताराम मंगलवार की रात हुए पुलिस लाठीचार्ज में घायल हुए थे।

घटना बिजली का पोल गाड़ने को लेकर हुए ग्रामवासियों के प्रदर्शन के दौरान हुई थी।

लाठीचार्ज में सीताराम के सिर पर चोटें आईं, जिसके बाद वे दवा लेकर घर पर ही उपचार कर रहे थे।

गुरुवार को उनकी हालत बिगड़ने पर मौत हो गई, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया।

मृतक के घर और गांव में बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं, हंगामे की आशंका।

हालात को देखते हुए नोनहरा थाना परिसर और गांव में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!