Tariff War : भारत-चीन पर 100% टैर‍िफ नहीं लगा सकते… यूरोपीय यूनियन ने डोनाल्‍ड ट्रंप का प्रस्‍ताव ठुकराया

8 / 100 SEO Score

*’भारत पर 100% टैरिफ लगाओ’, सुबह पीएम मोदी को दोस्त बताया और शाम को ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) से कर दी ऐसी अपील; चीन पर भी भड़के*

* *इटली:* पीएम नरेंद्र मोदी की इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात हुई. इससे पहले यूरोप के कई नेता पीएम मोदी को फोन कर चुके हैं. सबका मकसद, ट्रेड और रूस यूक्रेन युद्ध के खात्‍मे पर रहा है.
* *ट्रंप को लगा झटका!* भारत दौरे पर जर्मनी के विदेश मंत्री, अमेरिका की अपील को किया खारिज
* *जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुलने* भारत को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक प्रमुख साझेदार बताया और राजनीतिक, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया।
* *इजराइल:* इजराइल ने भारत के रूस से तेल खरीदने और अमेरिकी टैरिफ विवाद में भारत के रुख का समर्थन किया है
* *ऑस्ट्रेलिया:* आस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री डॉन फैरेल ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर ‘डेड इकोनॉमी’ वाले कटाक्ष को खारिज करते हुए कहा कि उनका देश भारत को ‘शानदार अवसरों’ से भरे राष्ट्र के रूप में देखता है।

*अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप को करारा झटका लगा है. पहले उन्‍होंने कोश‍िश की थी क‍ि यूरोपीय यूनियन भारत और चीन के एक्‍सपोर्ट पर100 फीसदी टैर‍िफ लगा दे, लेकिन अब यूरोपीय यूनियन ने उनका प्रस्‍ताव ठुकरा द‍िया है.*

■ यूरोपीय यूनियन का कहना है कि वह टैर‍िफ वॉर को क‍िसी भी देश पर सैन्क्शन लगाने का औजार नहीं मानता.
■ यूरोपीय संघ ने यह कहते हुए ट्रंप का प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया कि शुल्क लगाना उनके लिए दंडात्मक उपाय नहीं है. यूरोपीय यूनियन का कहना है कि व्यापार नीति को राजनीतिक विवादों का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए.
■ फिलहाल यूरोपीय यूनियन रूस पर 19वें फेज की नई पाबंदियों पर काम कर रहा है. इस चरण में कुछ विदेशी कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा जो रूस को मदद कर रही हैं.
■ फिर भी, यूरोपीय यूनियन के अंदर राजनीतिक मतभेदों के चलते तेल और गैस की खरीद पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की संभावना कम मानी जा रही है.
■ EU का मानना है कि भारत और चीन जैसे बड़े साझेदार देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने से वैश्विक व्यापार और सप्‍लाई चेन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है.
■ यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर भारत-अमेरिका रिश्तों को सकारात्मक दिशा देने की बात कही थी। दोनों देशों के बीच ट्रेड डील (Trump Tariffs) पर बातचीत जारी है।
■ लेकिन हकीकत यह है कि रिश्तों में खटास गहरी हो चुकी है। ट्रंप सरकार ने पहले ही भारतीय सामानों पर टैरिफ को दोगुना कर 50 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा रूस से तेल खरीदने पर 25 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी जोड़ा गया है। भारत ने इस फैसले को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और बेबुनियाद” बताया है।

*ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की GDP ग्रोथ अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। यह बदलाव घरेलू मांग और मजबूत आर्थिक गतिविधियों की वजह से हुआ है।*

Share

Leave a Reply