एयरपोर्ट विस्तारीकरण: बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग बंद, पीडब्ल्यूडी बनाएगा वैकल्पिक रास्ता

9 / 100 SEO Score

वाराणसी। एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य को लेकर बंद किए गए बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग की जगह अब पीडब्ल्यूडी नया वैकल्पिक मार्ग तैयार करेगा। इस पर शनिवार से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
कुछ दिन पहले मार्ग बंद होने पर स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराया था। इस बाबत मछलीशहर सांसद प्रिया सरोज को भी अवगत कराया गया था। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की और लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था का निर्देश दिया।
इसी क्रम में शुक्रवार को संबंधित विभाग के अफसर निरीक्षण के लिए पहुंचे। पीडब्ल्यूडी के एई मोनू नायक ने बताया कि वैकल्पिक रास्ते का निर्माण शनिवार से शुरू कर दिया जाएगा।
साभार

Share

Leave a Reply