मनीष कुमार सिंह द्वारा लगाए गए पिटाई लूट एवं दुर्व्यवहार के आरोपों के संबंध में राजातालाब पुलिस का स्पष्टीकरण

6 / 100 SEO Score

*वाराणसी/-वही उपरोक्त प्रकरण के बाबत चौकी प्रभारी मातलदेई साकेत पटेल ने बताया कि दिनांक 01/09/2025 को मातलदेई क्षेत्र में घटित चोरी की घटना की विवेचना के दौरान उत्पन्न भ्रामक एवं असत्य जानकारियों का यथार्थपरक खंडन किया जा सके।श्री मनीष कुमार सिंह पुत्र श्री शुद्धेश्वर सिंह निवासी ग्राम जगरदेवपुर द्वारा यह आरोप लगाया गया है कि चौकी मातलदेई के पुलिसकर्मियों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई,₹90,000 की लूट की गई तथा उन्हें एनकाउंटर की धमकी दी गई।उक्त सभी आरोप पूर्णतः मनगढ़ंत असत्य एवं तथ्यों से परे हैं।*

*घटना की वास्तविकता इस प्रकार है….*

*पूछताछ की कार्यवाही विधिसम्मत थी:दिनांक 01/09/2025 को क्षेत्र में घटित चोरी की गंभीर घटना के शीघ्र अनावरण हेतु श्री मनीष कुमार सिंह को पूछताछ हेतु चौकी पर लाया गया था।यह प्रक्रिया संपूर्ण रूप से संयमित,न्याय संगत एवं विधिक दायरे में की गई थी।पूछताछ के दौरान किसी प्रकार की अभद्रता,मारपीट या जबरदस्ती नहीं की गई।*

*पेट्रोल भरवाने का आरोप भ्रामक है:श्री मनीष द्वारा यह आरोप लगाया गया कि उनके पैसों से पुलिस वाहन में पेट्रोल भरवाया गया।यह दावा तथ्यहीन है।ड्यूटी के दौरान पुलिस वाहन में पेट्रोल भरवाना एक नियमित प्रक्रिया है,जो विभागीय आवश्यकता के अनुसार की जाती है।इसे किसी भी प्रकार से अनुचित व्यय या लूट की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता।*

*प्राइवेट वाहन का प्रयोग विवशता में किया गया:चूंकि चोरी की घटना के अनावरण हेतु तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई आवश्यक थी और विभागीय संसाधन सीमित थे,इसलिए चौकी प्रभारी द्वारा अस्थायी रूप से एक निजी वाहन का प्रयोग किया गया,जिसका किराया विधिवत रूप से भुगतान किया गया है।यह निर्णय तत्कालीन स्थिति की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया था,न कि किसी व्यक्तिगत लाभ हेतु।*

*कोई लिखित तहरीर अब तक प्राप्त नहीं:उल्लेखनीय है कि श्री मनीष कुमार सिंह द्वारा अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई विधिवत तहरीर प्रस्तुत नहीं की गई है।यदि उनके पास कोई स्पष्ट प्रमाण हैं,तो वे उन्हें सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करें ताकि मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके।*

*पुलिस विभाग का रुख:उत्तर प्रदेश पुलिस आमजन की सेवा,सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। साथ ही,किसी भी प्रकार के अनुचित कृत्य की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष एवं सख्त जांच की जाती है।वहीं यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर झूठे,मनगढ़ंत एवं भ्रामक आरोप लगाकर विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है,तो उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।*

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!