बी ए तृतीय वर्ष के छात्र की पिटाई, मुकदमा दर्ज

6 / 100 SEO Score

वाराणसी -थाना सिगरा अंतर्गत चन्दुआ छित्तुपूर निवासी ओम आकाश मौर्या पुत्र गोपाल मौर्या बी ए तृतीय काशी विद्यापीठ के छात्र को छात्रों के कुछ गुटों ने बुरी तरह से पिटाई कर लहुलुहान कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम आकाश मौर्या आज काशी विद्यापीठ प्रशासनिक भवन के पास एल एल बी की परीक्षा की जानकारी लेने के लिए जब विद्यालय पहुंचा तो पहले से गुट बना कर खड़े आठ से दस लड़कों ने एकाएक ओम आकाश मौर्या पर धारदार हथियार और डन्डौ से प्रहार कर दिया जिससे उसकी आंख और शरीर के कई हिस्सों में गम्भीर रूप से चोट आयी है।
पिडित छात्र चोटिल अवस्था में थाना सिगरा पर जाकर लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है फिलहाल सिगरा पुलिस ने 7 नामजद लोगों के ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!