*BIG BREAKING*
Ranchi/
भारी मात्रा में हथियार बरामद।झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने सोमवार की सुबह हजारीबाग जिले में बड़ी सफलता हासिल की।*गोरहर थाना क्षेत्र के पाति तिरी जंगल में *सीआरपीएफ की कोबरा* बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात नक्सली मारे गए। मारे गए नक्सलियों में संगठन के शीर्ष स्तर के बड़े नाम शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, ढेर किए गए नक्सलियों में *अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश शामिल* है, *जिस पर सरकार ने एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित कर रखा था*। इसके अलावा रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ चंचल उर्फ बीरसेन जी भी मारा गया, जिस पर 25 लाख का इनाम था। तीसरा नक्सली बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन गंझू उर्फ खेलावन गंझू है, जिस पर 10 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार, गोलाबारूद और दैनिक उपयोग की सामग्रियां भी बरामद की हैं। माना जा रहा है कि यह नक्सली दस्ता किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई झारखंड में नक्सल संगठन के लिए करारा झटका है। लगातार चल रहे सर्च अभियान और सुरक्षाबलों की कड़ी रणनीति के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ते जा रहे हैं। इस सफलता के बाद सुरक्षा एजेंसियां इलाके में और सघन अभियान चला रही हैं ताकि बचे हुए नक्सलियों का भी सफाया किया जा सके।
*_»› मुठभेड़ में मारे गये माओवादी उग्रवादी–__*
1.*अनुज उर्फ सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश उर्फ अमलेश,पिता-स्व0 बाबुलाल सोरेन ग्राम-मंदेरी थाना-बिष्णुगढ़ जिला-हजारीबाग*
2.*रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ निर्भय जी उर्फ चंचल उर्फ बीरसेन जी, पिता बिशु हेम्ब्रम, ग्राम-जरीडीह, थाना-डुमरी जिला-गिरिडीह*।
3.*बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन गंझू उर्फ खेलावन गंझू ,पे0 सोमर गंझू उर्फ गुरू जी, सा0-बकचुम्बा, थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग*।