वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को यह गर्व के साथ सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत Centre for the Study of Social Inclusion के प्रख्यात शिक्षक डॉ. शरद धर शर्मा को 22 सितम्बर 2025 को दक्षिण कोरिया के जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी में एक शैक्षणिक व्याख्यान देने हेतु आमंत्रित किया गया है।
डॉ. शर्मा का व्याख्यान विषय होगा:
“भारत में जलवायु-जनित प्रवासन और पर्यावरणीय विस्थापन: एक समाजशास्त्रीय परिप्रेक्ष्य”
यह व्याख्यान एक अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक विनिमय कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें जलवायु परिवर्तन के सामाजिक प्रभावों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। डॉ. शर्मा अपने शोध और अनुभवों के माध्यम से बताएंगे कि किस प्रकार पर्यावरणीय कारक भारत में आंतरिक प्रवासन और सामाजिक विस्थापन को प्रभावित कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों के विद्वान भाग लेंगे और वैश्विक स्तर पर साझा पर्यावरणीय चुनौतियों तथा नीतिगत प्रतिक्रियाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। डॉ. शर्मा की यह सहभागिता बीएचयू की अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक पहचान और वैश्विक स्तर पर सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय डॉ. शरद धर शर्मा को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई देता है और उनके सफल व्याख्यान के लिए शुभकामनाएं।