विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत

6 / 100 SEO Score

*ब्रेकिंग न्यूज*

*मिर्ज़ापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुहकुचवाँ में शुक्रवार की सुबह विद्युत पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई, ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्का जाम कर दिया, सूचना पर पहुचें देहात कोतवाली पुलिस के एसआई परमहंस कुमार ने अपनी टीम के साथ ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया, जिससे आवागमन चालू हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि मुहकुचवा गांव में सोनभद्र मार्ग पर लगे विद्युत पोल में करंट कई दिनों से उतर रहा था, बिजली विभाग की लापरवाही से चलते पोल में करंट उतरने से पांच महीने की गर्भवती गाय की मौत हो गई, ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोल में करंट से कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विद्युत विभाग ध्यान नही दें रहा।*

*मिर्ज़ापुर सोनभद्र मार्ग पर मुहकूचवा में लगे विद्युत पोल में करंट से हो सकती हैं बड़ी घटना विद्युत विभाग ध्यान दें*

Share

Leave a Reply