लिपिक की लापरवाही से हाई कोर्ट पहुंचे जिलाधिकारी अभिषेक पांडे

6 / 100 SEO Score

बड़ी खबर
*उत्तर प्रदेश के जनपद हापुङ*
*हापुड़* तहसील स्तर का एक लिपिक की लापरवाही के चलते जिला अधिकारी अभिषेक पांडे को खुदहाईकोर्ट में पेश होना पड़ा घटना सामने आने के बाद जिला अधिकारी अभिषेक पांडे ने कड़ी कार्यवाही करते हुए संबंधित लिपिक को मंगलवार देर शाम निलंबित कर दिया अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र से जुड़े भूमि विवाद के एक प्रकरण में हाई कोर्ट ने 12 अगस्त को हापुड़ प्रशासन से रिपोर्ट तलब की थी न्यायालय ने यह भी साफ कहा था किए निर्धारित समय पर जवाब न मिलने की स्थिति मेंजिलाधिकारी अभिषेक पांडे को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ेगा इस दौरान तहसील में तैनात आरसी लिपिक संजीव कुमारनेन्यायालय का आदेश अधिकारियों तक पहुंचाने के बजाय फाइल दब कर रख दी नतीजतन 9 सितंबर की तय तिथि तक रिपोर्ट दाखिल नहीं हो सकी जब मामला सामने आया तो *जिलाधिकारी अभिषेक पांडे* ने तत्काल संज्ञान लिया और रिपोर्ट तैयार कर कर खुद हाईकोर्ट में उपस्थित हुए। समय रहते कार्रवाई किए जाने के चलते अवमानना जैसी स्थिति नहीं बनी।प्रशासन ने लापरवाह लिपिक संजीव कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया अपर जिला अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पत्राचार को जानबूझकर रोके रखने के कारण ही समय पर अदालत का आदेश उच्चाधिकारी तक नहीं पहुंच पाया।

Share

Leave a Reply