7 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप

6 / 100 SEO Score

एक दिन पूर्व से लापता 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी, शहर के समीप घटना से जुटी रही भीड़, शव को कब्जे में लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के सिधारी हाइडल चौराहा से थोड़ी दूर पर ही 7 वर्षीय बालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि सिधारी के पठान टोली निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाज़ेब अली एक दिन पूर्व से लापता था। उसके लापता होने का पोस्ट भी लगाया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। पुलिस को भी सूचना दी गई थी। पुलिस भी जानकारी करने में जुटी थी। परिजन खोजबीन में लगे हुए थे। इसी दौरान गुरुवार को सुबह शाज़ेब की लाश मिलने से सनसनी मच गई। भीड़ वाले इलाके के समीप लाश मिलने से लोगों का हुजूम जुट गया। दुकान खुलने के समय जानकारी होने पर और भी ज्यादा भीड़ हो गई। सूचना के बाद मौके पर एसपी ग्रामीण चिराग जैन के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स पहुंच गई। लोगों को किनारे हटाया गया। पुलिस लगातार लोगों को कंट्रोल कर रही थी। जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। परिजनों से जानकारी की जा रही थी। फिलहाल मामले में जांच पड़ताल जारी थी। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!