फर्जी वसीयतनामा प्रकरण में गवाह बने राजीव राय गिरफ्तार

6 / 100 SEO Score

वाराणसी। कैंट थाने की पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी वसीयतनामा मामले में गवाह बने आरोपी राजीव राय को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला अधिवक्ता शिव प्रकाश के भाई सत्यप्रकाश से जुड़ा है, जिसने अपनी मां का फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया था।

जांच के दौरान सामने आया कि इस कथित वसीयतनामा में राजीव राय ने झूठी गवाही दी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर इस पूरे मामले की गहन जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

कैंट थाने की पुलिस टीम ने आज फर्जी गवाही देने बनने वाले राजीव राय को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की जानकारी जुटाई जा रही है और पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

इस घटना ने वाराणसी में वसीयतनामा विवादों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर जब मामला सीधे जिलाधिकारी की जांच के बाद सामने आया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!