*अहिल्यानगर (महाराष्ट्र), अहिल्यानगर में सोमवार कि सुबह तब तनाव फैल गया जब एक सड़क पर बनी रांगोली में “I Love Muhammad” लिखा मिला। स्थानीय लोगों ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। देखते ही देखते प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया।*
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने भीड़ को दौड़ाकर तितर-बितर किया और करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया।
पुलिस का कहना है कि रांगोली बनाने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात काबू में हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण के पीछे समाज में तनाव फैलाने की साजिश हो सकती है। उन्होंने पुलिस को सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।