मुबारकपुर नया बिजली घर पर तैनात लाइनमैन राम दुलारे गुप्ता की करंट से मौत

9 / 100 SEO Score

आजमगढ़ से दुखद खबर।

आजमगढ़ के मुबारपुर नए बिजली घर पर एक दुखद हादसा हुआ। निविदा लाइनमैन राम दुलारे गुप्ता ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ रहे थे, तभी हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आने से उनकी मृत्यु हो गई।

रामदुलारे गुप्ता आजमगढ़ विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जोन प्रभारी भी थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में सुरक्षा उपकरण और प्रोटोकॉल का पालन न होना संभावित कारण हो सकता है।

बिजली विभाग ने तत्काल जांच शुरू कर दी है, जिससे हादसे की पूरी वजह और जिम्मेदार का पता लगाया जा सके। इस घटना से विभाग और संगठन में शोक की लहर फैल गई है।

Share

Leave a Reply