दिव्यांग महिला बनी एक दिन के लिए थानेदार

6 / 100 SEO Score

वाराणसी – मिशन शक्ति के तहत किशोरियों को जागरूक करने को लेकर शहर के हर थाने एवं सरकारी कार्यालयों में मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज सिगरा थाने में मोदी जी द्वारा नारी सुनारायनी का उपाधि पा चुकी गुलाब बाग निवासिनी दिव्यांग महिला सिखा रस्तोगी जी को एक दिन के लिए थाना सिगरा का प्रभार दिया गया। दिव्यांग सिखा रस्तोगी दिव्यांग महिलाओ की मदद करने वाली समाजसेवी है और इतनी व्यवहार कुशल है कि मोदी जी ने विश्वनाथ मंदिर कारीडोर में सबसे पहले इन्हीं का दुकान एलाट किया था जहां ये दर्शनार्थियो के लिए फुल माला चाय नाश्ता का दुकान कर अपना जिविका स्वयं चलाती है।
आज थाना सिगरा का प्रभार पाने के बाद सिखा रस्तोगी जी ने सबसे पहले महिला अपराध फाइल को चेक किया फिर एक कांस्टेबल को आवश्यकता देखते हुए उसे छुट्टी भी एलाट किया।थाने के समस्त फाइल और स्थानों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
साथ ही उन्होंने सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मिनश शक्ति अभियान की खुब सराहना भी की।

Share

Leave a Reply