ख़िद्दिरपुर में दुर्गा पंडाल में रात्रि जागरण, भंडारे में उमड़ी भीड़

6 / 100 SEO Score

चौरेबाजार (अयोध्या)। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अयोध्या जिले के ख़िद्दिरपुर ग्रामसभा में मां दुर्गा का भव्य पंडाल सजाया गया। यहां आयोजित रात्रि जागरण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आकर्षक झांकियों और रामचरितमानस पाठ ने भक्तों को भावविभोर कर दिया।

पूरे परिक्षेत्र के दुर्गा पंडालों को भव्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह-शाम की आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता की भक्ति में लीन रहे।

1 अक्टूबर को बाबा इतवार नाथ बाल दुर्गा पूजा समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे ग्रामवासी और आस-पास के श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर समिति कार्यकर्ताओं को वीरेन्द्र सिंह, वीरभान सिंह एवं सुनील राजपूत ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।

समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह तथा पदाधिकारी विकास सिंह, राहुल सिंह, सोनू सिंह, सचिन सिंह सहित कार्यकर्ताओं — भरत सिंह, कुलदीप सिंह, निर्भय सिंह, रिंकू सिंह, अंकित सिंह, अभिमन्यु सिंह, कपिल देव सिंह, हवलदार सिंह, मन्नू सिंह, सुधीर सिंह, राजाबाबू, लक्की सिंह, भाग्यचंद्र सिंह, परमजीत सिंह, धीरज मौर्या, धूप चंद्र सिंह, पप्पू तिवारी, गुड्डू सिंह, विक्की मौर्या, डब्लू सिंह, मंगल पाल, राकेश सिंह, पंकज सिंह, अमीचंद सिंह, प्रीतम सिंह, मोहित सिंह, अखिलेश सिंह सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!