लम्भुआ के डॉ. नरेंद्र शर्मा को सपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

6 / 100 SEO Score

*महाराष्ट्र प्रदेश महासचिव बनाए गए,क्षेत्र में खुशी की लहर*

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी ने लम्भुआ के डॉ.नरेंद्र शर्मा को महाराष्ट्र प्रदेश का महासचिव नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।डॉ.शर्मा लम्भुआ नगर पंचायत क्षेत्र के विवेक नगर के मूल निवासी हैं। बीते बीस वर्षों से वह मुंबई के मीरा रोड में रह रहे हैं और कॉरपोरेट जगत में सीनियर पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए हैं। सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।नियुक्ति पर खुशी जताते हुए डॉ.शर्मा ने कहा,संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है,उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाऊंगा। सपा की विचारधारा और सिद्धांतों को महाराष्ट्र में जन-जन तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास करूंगा।डॉ.शर्मा के महासचिव बनने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक संतोष पाण्डेय, पूर्व विधायक अनिल पाण्डेय, समाजसेवी बाबा पांडेय, परमात्मा यादव, सत्यपाल यादव, भारत गांधी, यज्ञदेव शर्मा, राम प्रसाद अग्रहरि, सुजीत बरनवाल व शिव शंकर उपाध्याय ‘साधू’ सहित बड़ी संख्या में समर्थकों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!