उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

10 / 100 SEO Score

ब्रेकिंग

अयोध्या।

राज्यपाल ने 28 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और 735 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की।

समारोह में प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किट वितरण भी किया गया।

कहानी लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा — विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान होता है।

उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी डिग्री माता-पिता को समर्पित करें और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

राज्यपाल ने कहा — माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, जो जीवनभर निभाना चाहिए।

विश्वविद्यालय ने देशभर के वेटरनरी विश्वविद्यालयों में A++ ग्रेड प्राप्त कर नया कीर्तिमान बनाया।

राज्यपाल ने इसे उत्तर प्रदेश का गौरव बताते हुए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

Share

Leave a Reply