नमामि गंगे ने विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच बांटे कपड़े के थैले

6 / 100 SEO Score

” काशी और गंगा को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद में ” जागें त्यागें पॉलिथीन अभियान” का हिस्सा बने श्रद्धालु ”

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सोमवार को भक्तिभाव के बीच पर्यावरण संरक्षण की अलख जगी। काशी और गंगा को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद की कड़ी में नमामि गंगे ने बाबा दरबार में आए भक्तों में कपड़े के थैले बांटे। उन्हें पालीथिन का त्याग करने के लिए प्रेरित किया गया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं के साथ लोगों को जागरूक किया। विश्वनाथ धाम प्रांगण में पॉलीथिन का उपयोग कर रहे श्रद्धालुओं को कपड़े के झोले का वितरण किया गया। लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया । राजेश शुक्ला ने कहा कि यदि पॉलीथिन का इस्तेमाल होता रहा तो पर्यावरण का नुकसान होता रहेगा। लोगों से अपील की गई कि पालीथिन के खिलाफ मुहिम में सहयोग करें। काशी और गंगा को पॉलीथिन मुक्त बनाने के लिए जरूरी है कि लोग कपड़े का थैला लेकर घर से निकलें। आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, प्रो. ममता उपाध्याय , एकता पाण्डेय , सत्यम उपाध्याय, अंबुज मिश्रा, वैष्णवी शर्मा, समृद्धि , सुनील एवं श्रद्धालु शामिल रहे ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!