कानपुर के वार्ड नंबर 13 में जलकल विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पानी रोज बह रहा.

7 / 100 SEO Score

कानपुर ब्रेकिंग

जलकल विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है, जहां रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर व्यर्थ बह रहा है…

स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ समय पूर्व भी इसी तरह की लीकेज के चलते एक घर में दरारें आ गई थीं और एक बड़ी दुर्घटना टल गई थी इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया….

वहीं जर्जर हालत में पड़ी सड़कें हादसों को न्योता दे रही हैं। नगर निगम द्वारा डाली गई सिल्वर लाइन की अभी तक मरम्मत नहीं हो सकी, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है….

कल्याणपुर विधानसभा की विधायिका नीलिमा कटियार द्वारा इस मुद्दे पर जनसुनवाई भी की गई थी, लेकिन हालात जस के तस बने हुए हैं…

जनता अब इस बात को लेकर चिंतित है कि आखिर कब मिलेगा उन्हें इस जलभराव और टूटी सड़कों से छुटकारा…

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है, या फिर जनता इसी तरह परेशान होती रहेगी…

Leave a Reply